
Small Business Ideas 2023: आजकल अपनी हेल्थ को अच्छी बनाने के लिए लोग अंडे का सेवन काफी मात्रा में करते हैं, इसी वजह से अंडे का उत्पादन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस को देखते हुए आप मुर्गी पालन या कुक्कुट पालन का बिजनस शुरू कर सकते हैं। यह बिजनस ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। नाबार्ड की जानकारी के मुताबिक अंडों का उत्पादन करने में भारत टॉप 5 देशों की सूची में शामिल है। इस आर्टिकल में इस बिजनेस की कुल लागत, शुरुआत, और मुनाफे के बारे में चर्चा करेंगे। आजकल पोल्ट्री फार्म बहुत ज्यादा विकसित हो चुके हैं जिनमें ज्यादा काम करने की आवश्यकता नहीं होती है। अधिकतर काम ऑटोमेटिक हो जाते हैं।
लागत कितनी आएगी
मुर्गी फार्म के लिए एक बड़े सेटअप की जरूरत होती है, इसमें बहुत ज्यादा इन्वेस्टमेंट लग जाता है लेकिन मुनाफे के मुताबिक यह निवेश ज्यादा नहीं है। अगर आप 1000 मुर्गियों का फॉर्म करते हैं तो इसके लिए, पोल्ट्री फार्म शेड खर्च, चूजों की कीमत, मुर्गी दाने का मूल्य, स्वयं की जमीन नहीं है तो किराए की जगह, आवश्यक उपकरण और स्टाफ की लागत, कच्चा माल, मार्केटिंग, परिवहन और अन्य खर्चे की कुल लागत 4 लाख रूपये से 5 लाख रूपये तक हो जाती है। यह लागत कम या ज्यादा भी हो सकती है यह सब आप पर निर्भर करता है कि आप कितने चूजों का पोल्ट्री फार्म बनाते हैं।
business idea: पोल्ट्री फार्म की शुरुआत कैसे करें
पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए एक अच्छे स्थान का चुनाव करें। ब्रायलर या लेयर मुर्गी पालन में से मुर्गी पालन का एक प्रकार चुने। जहां पर मुर्गी पालन करना है वहां पर शेड या पोल्ट्री फार्म सेटअप को तैयार करें। अच्छे मुर्गी पालन केंद्र से संपर्क करें ताकि आपको बढ़िया चूजे मिल सके। चूजों के लिए मुर्गी दाने की व्यवस्था करें। मुर्गी पालन में रखी जाने वाली सभी सावधानियां को अच्छे प्रकार जान ले। आवश्यकता होने पर प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं। ब्रायलर मुर्गियों को बेचने के लिए बाजार में पहले ही संपर्क कर लें। लेयर मुर्गी पालन में आप अंडे को भी मार्केट में बेच सकते हैं।
Note : मुर्गी के एक चूजे की कीमत 20 रुपए से 30 रूपये तक होती है। कई चूजों की कीमत 50 रुपए तक भी हो सकती है। एक चूजे को मुर्गी बनने और उसका 1 किलो वजन होने में लगभग 40 से 50 दिन लग जाते हैं।
मुनाफा कितना होगा
इस बिजनेस में मुनाफा कितना होगा यह सब आप पर निर्भर करता है कि आप पोल्ट्री फार्म में कितने चूजे रखते हैं। उदाहरण के तौर पर आप 100 चूजे रखते हैं। एक चूजे की की 20 से 30 रूपये होती है। 100 चूजों की कीमत 2000 ₹ से 3000 ₹ हुई। 1 मुर्गी आसानी से 100 रूपये में बिक जाती हैं तो 100 मुर्गीयां 10 हजार के बिकी। इससे आपको 7000 रूपये का मुनाफा हुआ। इसी प्रकार 500 मुर्गीयों पर 35 हजार रूपये का मुनाफा और 1000 मुर्गीयों पर 70 हजार रूपये का मुनाफा हों जाता हैं।