Eye flu से बचने के 10 घरेलू अचूक और आसान उपाय – Home remedies for eye flu

10 home remedies to avoid eye flu

Home remedies for eye flu: मानसून के मौसम में Eye flu जैसी बीमारी का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे में अगर आपको Eye flu हो जाता है इन 10 घरेलू उपचार को अपना सकते हैं ताकि आप और आपका परिवार Eye flu से बचा रहे | Eye flu जिसे कंजेक्टिवाइटिस भी कह सकते हैं। यह समस्या बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण की वजह से हो सकती है। Eye flu की समस्या गंभीर नहीं होने पर डॉक्टर घरेलू उपचार की सलाह भी देते हैं। इन उपचारों का उपयोग आप डॉक्टर के द्वारा बताई गई दवाओं के साथ भी कर सकते हैं।

Home remedies for eye flu

आई फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए कुछ घरेलू उपचार भी हैं, जिनका उपयोग करके आप आई फ्लू के बढ़ते संक्रमण के लक्षणों को कम कर सकते हैं। नीचे बताए गए 10 तरीकों का उपयोग करके आप Eye flu के संक्रमण से अपना बचाव कर सकते हैं।

1) बर्फ से आंखों की सिकाई

अगर आप Eye flu के संक्रमण से ग्रसित है तो आप बर्फ से अपनी आंखों की सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनी आंखों को बंद करें और पलकों की बर्फ के साथ सिखाई करें। बर्फ को सीधा आंखों पर ना लगाएं इसको किसी कपड़े से लपेट ले। उसके बाद ही बर्फ का प्रयोग करें।

2) धनिया का उपयोग

सबसे पहले धनिया के पत्ते लें और उनको पानी में उबाल ले। इसके बाद पानी को ठंडा करके छान लें और इस पानी से अपनी आंखों को धोएं। धनिए के पानी से अपनी आंखों को धोने से आंखों की सूजन व अन्य जलन जैसी परेशानी कम होती है।

3) आलू

आलू के गोल गोल टुकड़े काट कर रख ले। अब कटे हुए इन टुकड़ों को अपनी आंखों पर रखें। ऐसा करने से आंखों की सूजन और Eye flu के लक्षण कम होते हैं।

4) पालक और गाजर का रस

पालक और गाजर के जूस का रोजाना सेवन करने से आंखों की बीमारी दूर होती है तथा रोगों से लड़ने के लिए आंखों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

5) करौंदा का जूस

करौंदा एक प्रकार का छोटा फल होता है जो नींबू की तरह दिखाई देता है। इसका जूस पीने से Eye flu के लक्षण कम होने लगते हैं।

6) गुलाब जल

अगर आप Eye flu से ग्रसित है तो अपनी आंखों में एक या दो बूंद डालें जिससे Eye flu का असर कम होता है और आंखें साफ होने लगती है।

7) टी बैग

Eye flu के असर को कम करने के लिए नम कैमोमाइल टी बैग का उपयोग किया जाता है। इसके उपयोग से Eye flu के लक्षण कम हो जाते हैं।

8) गेंदे के फूल का रस

आंखों को साफ करने के लिए गेंदे के फूल के रस का भी प्रयोग किया जाता है।

9) पानी से आंखों की सिकाई करना

छोटा तौलिया या कपड़े को पानी में भिगोकर निचोड़ ले और उसके बाद उसे अपनी आंखों पर रखें। इससे आंखों को काफी हद तक आराम मिलता है।

10) त्रिफला का उपयोग

त्रिफला एक आयुर्वेदिक औषधि है जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए त्रिफला को पानी में भिगोकर रख दें और फिर पानी को छानकर, उस पानी से अपनी आंखों को धोएं।

Home remedies for eye flu Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू उपचार से आंखों के संक्रमण को कम किया जा सकता है लेकिन फिर भी इन घरेलू उपचार का उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेवे।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top